Akhara Parishad: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द के विवाद में मुख्यमंत्री का समर्थन किया

Wed, Jan 21 , 2026, 07:11 PM

Source : Uni India

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द के विवाद में खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य (Yogi Adityanath) नाथ का समर्थन किया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविन्द्र पूरी (Swami Ravindra Puri) ने कहा कि माघ मेले मे शाही स्नान नही होता इसलिए स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द (Swami Avimukteshwaranand) क़ो शाही स्नान नही करना चाहिए था। अगर फिर भी विवाद हुआ तो उसकी शिकायत हम लोगों से और मुख्यमंत्री से करनी चाहिए थी। उनको सीधा मुख्यमंत्री क़ो गाली नही देना चाहिए वो भी हमारे लिए संत हैं।

स्वामी रविंद्रपुरी ने बताया कि हमने भी मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर पूरे घटना की जानकारी दी है और साधु और बटुकों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जो भी दोषी दो चार पुलिस वाले बटुकों और साधु के ऊपर मारपीट की है उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी साधु संत उनके साथ है लेकिन उनको भी अब इस मामले को तूल नहीं देना चाहिए हम लोग उनसे मुलाकात करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups