Direct travel from Banda to Mahoba and Jhansi: बांदा से महोबा,झांसी का सीधा आवागमन 22 को रहेगा बाधित!

Wed, Jan 21 , 2026, 09:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बांदा: रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते 22 जनवरी को बांदा से महोबा, खजुराहो, छतरपुर और झांसी का सीधा आवागमन पूर्णतया अवरुद्ध किया गया है। मंगलवार को रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मटौन्ध थाना क्षेत्र के खैरार रेलवे जंक्शन पर कानपुर मध्य रेलवे द्वारा रेलवे लाइन (पटरी) के दोहरीकरण का कार्य प्रस्तावित है जिसके चलते आगामी 22 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक खैरार रेलवे क्रॉसिंग से होकर आना जाना अवरुद्ध रहेगा।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस दौरान महोबा से भूरागढ़ बांदा के मध्य भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया। भारी वाहन कबरई महोबा से हमीरपुर की ओर जाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से बांदा की ओर आ जा सकेंगे और कबरई (महोबा) की ओर से आने जाने वाले दो पहिया, चार पहिया, व ई रिक्शा आदि का मटौन्ध से सीधे बांदा आवागमन न होकर इचौली हमीरपुर चौराहा से कपसा गांव होकर भूरागढ़ बांदा आ जा सकेंगे। विज्ञप्ति में बांदा पुलिस ने जन सामान्य से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर यातायात नियमों का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups