Bilaspur Fraud: बिलासपुर में ठगी के नए-नए तरीके, दो मामलों में लाखों की चपत!

Fri, Apr 03 , 2026, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठग अब अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में सामने आए दो मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 

गुरुवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, पहला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला दीनदयाल कॉलोनी का है। यहां एक व्यक्ति को ओडिशा के एक कथित बाबा ने तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए पैसे दोगुना करने का लालच दिया। 

झांसे में आकर पीड़ित ने बाबा को 20 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद बाबा अपने साथी के साथ पूजा करने के बहाने कमरे में गया और अगले दिन रकम लौटाने की बात कहकर फरार हो गया। जब पीड़ित ने कमरे की जांच की, तो वहां से पूरी रकम गायब मिली। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है, जहां एक चावल व्यापारी संदीप अग्रहरी से 17 लाख रुपए की ठगी की गई। व्यापारी ने भटगांव के एक व्यक्ति से चावल का सौदा किया था। आरोपी ने ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर बार-बार फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर भरोसा दिलाया। लेकिन जब व्यापारी ने बैंक खाते की जांच की, तो उसमें कोई राशि जमा नहीं मिली। इसके बाद ठगी का पता चला।

इन दोनों घटनाओं से साफ है कि ठग अब लोगों की छोटी-सी लापरवाही का फायदा उठा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में न आएं और लेन-देन से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups