रायपुर: छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने मंगलवार को नितिन नबीन (Nitin Nabin) को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामना दी और विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उनका कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। साय ने नबीन के कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।
नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नबीन का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता उनके जमीन और कार्यकर्ताओं से संवेदना के स्तर पर जुड़े होने का प्रमाण है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 20 , 2026, 02:21 PM