Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ के साथ मुठभेड़ में फायरिंग मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, Jan 20 , 2026, 12:54 PM

Source : Uni India

जालंधर: पंजाब में जालंधर के गांव सोहल जागीर में मंगलवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ (Police Encounter) में गोलीबारी करने के दो आरोपी घायल हो गये। जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी, 2026 को गांव सोहल जागीर निवासी लाल सिंह के पुत्र सुखचैन सिंह के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना के संबंध में, पुलिस स्टेशन शाहकोट (Shahkot Police Station) में भारतीय न्याय संहिता (Indian Penal Code) और आर्म्स एक्ट (Indian Penal Code) की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गयी और गहन जांच शुरू की गयी।

 विर्क जांच के दौरान, पुलिस को विश्वसनीय गोपनीय सूचना मिली कि फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपी सोहल जागीर के पास हथियारबंद होकर घूम रहे हैं और एक और आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने इलाके में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान, दो संदिग्ध एक मोटरसाइकिल पर आये और उन्हें रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने कहा कि रुकने के बजाय, आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और पुलिस कर्मियों को गंभीर खतरा पैदा हो गया।

 जवाब में, पुलिस ने संयम बरता और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग के दौरान, आरोपी करणवीर की जांघ में गोली लगी और उसे तुरंत मेडिकल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। दूसरे आरोपी अंग्रेज सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी गांव मरहाना, पुलिस स्टेशन चोहला साहिब, जिला तरनतारन के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से एक .30 बोर की पिस्तौल,एक कारतूस, एक कारतूस का खोल और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है , जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था।

एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि फायरिंग की घटना विदेश से रची गयी एक आपराधिक साजिश का हिस्सा थी। मुख्य साजिशकर्ता, बलवंत सिंह उर्फ बंता, गांव सोहल जागीर का रहने वाला और फिलहाल अमेरिका में रह रहा है। जांच के अनुसार, बलवंत सिंह ने कुलदीप सिंह के पुत्र चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना से संपर्क किया, जो फिलहाल फिलीपींस में रह रहा है। इन निर्देशों पर काम करते हुए, चरणजीत सिंह ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने के लिए अंग्रेज सिंह और करणवीर को हायर किया। उन्होंने बताया कि विदेश से काम कर रहे आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार, उचित राजनयिक चैनलों के माध्यम से प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups