नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र (Kareli police station) अंतर्गत कोदसा गांव में रविवार रात एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलीं। मृतकों की पहचान मुस्कान पटेल (Muskan Patel) और उसकी बेटी यशस्वी के रूप में हुई है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार मुस्कान पटेल की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मृतका के मायके पक्ष ने हत्या और दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप (dowry harassment) लगाया है।
कोटवार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 19 , 2026, 09:28 PM