भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन करेंगे नामांकन, छत्तीसगढ़ से 17 नेता बनेंगे प्रस्तावक

Mon, Jan 19 , 2026, 01:46 PM

Source : Uni India

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai), उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित कुल 17 वरिष्ठ नेता उनके प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे।

प्रस्तावकों की सूची में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और लता उसेंडी के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन की पूरी प्रक्रिया आज संपन्न हो जाएगी। इसके पश्चात 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups