US suspends visa processing: अमेरिका ने रोकी 75 देशों के लिए वीजा प्रक्रिया; 21 जनवरी से लागू होगी!

Thu, Jan 15 , 2026, 07:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वॉशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमालिया, रूस, अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, मिस्र, नाइजीरिया, थाईलैंड और यमन सहित 75 देशों के लिए सभी वीजा प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी है। फॉक्स न्यूज की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार विभाग की ओर से यह रोक 21 जनवरी से लागू होगी और तब तक अनिश्चित काल के लिए जारी रहेगी जब तक विभाग वीजा प्रक्रियाओं का दोबारा पुनर्मूल्यांकन नहीं कर लेता।

यह घटनाक्रम अमेरिका के मिनेसोटा इलाके में धोखाधड़ी के आरोपों के बीच सोमाली प्रवासियों के लिए टेम्परेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस (टीपीएस) को समाप्त करने की घोषणा के ठीक एक दिन बाद सामने आया है। अमेरिका प्रशासन के इस फैसले का असर उन 75 देशों के नागरिकों पर पड़ेगा जो वीजा प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

इससे पहले सोमवार को विदेश विभाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगभग एक साल पहले कार्यभार संभालने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए जा चुके हैं। विभाग अब अपनी नीतियों के तहत इन प्रक्रियाओं की समीक्षा करने की तैयारी में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups