Nitesh Rane Warning: नितेश राणे ने मुंबई का नाम बदले जाने की चेतावनी दी!

Fri, Jan 09 , 2026, 08:57 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंंत्री नितेश राणे (Cabinet Minister Nitesh Rane) ने ठाकरे परिवार पर बाहरी लोगों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ठाकरे बंधुओं से सवाल किया कि मुंबई में पैदा होने के बावजूद उन्होंने मुंबई के लिए क्या किया।

राणे ने आरोप लगाया कि शहर का विकास करने की बजाय ठाकरे बंधु बंगलादेशियों और रोहिंग्याओं को मुंबई लाये। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा, "मुंबई के बुनियादी ढ़ांचे और विकास के लिए देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)ने जो किया है, क्या उन्होंने उसका एक छोटा-सा भी हिस्सा किया है?" राणे ने श्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए दावा किया कि वह सिर्फ 'मातोश्री 1 को मातोश्री 2' में बदलने में कामयाब रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे परिवार ने नगर निगम की शक्ति का इस्तेमाल केवल निजी फायदे, खाने और शहर के बाहर घूमने के लिए किया।

श्री राणे ने कहा, "मुंबई का असली विकास केवल देवेंद्र फडणवीस ने किया है। ठाकरे परिवार सिर्फ लुटेरे हैं। जिहाद हृदयसम्राट उद्धव ठाकरे सिर्फ एक लुटेरा है।" उन्होंने मतदाताओं को चेतावनी दी, "अगर 15 तारीख को मुंबईकर सतर्क नहीं रहे, तो ये लोग मुंबई का नाम बदलने के लिए तैयार हैं। वे इस मकसद के लिए फतवे जारी करने के लिए भी तैयार हैं। इसलिए मुंबई को ऐसे लोगों के हाथों में रखना चाहिए जो सच में इसकी रक्षा कर सकें।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups