नयी दिल्ली। इंडिगो (indigo) के परिचालन में पिछले कुछ दिनों से जारी संकट की बीच रविवार को एयरलाइंस (Airlines) ने भरोसा जताया कि आज आधी रात तक वह 1,650 उड़ानों का परिचालन करेगी।एयरलाइंस ने कहा है कि अब वह 10 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रही है।
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि शनिवार को एयरलाइंस की 850 से कम उड़ानें रद्द रही थीं जबकि उसने लगभग 1,500 उड़ानों (1500 flights) का परिचालन किया था। रविवार को भी उसने 1,650 उड़ानों के परिचालन का भरोसा जताया है। इस प्रकार, आज उसकी करीब 700 उड़ानें रद्द (700 flights cancelled) रहेगी।
इससे पहले, शुक्रवार को इंडिगो ने महज 700 उड़ानों का परिचालन किया था जबकि एक हजार से कहीं अधिक उड़ानें रद्द रही थीं।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अब तक इंडिगो की 109 उड़ानें रद्द रही हैं। इनमें 59 प्रस्थान और 50 आगमन उड़ानें रही हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 07 , 2025, 02:25 PM