IndiGo Hikes Fuel Surcharge: इंडिगो ने टिकट पर ईंधन शुल्क बढ़ाया; दूरी के हिसाब से अब ईंधन शुल्क बढ़ेगा!

Thu, Apr 02 , 2026, 09:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: देश की अग्रणी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद बुधवार गुरुवार की आधी रात के बाद से टिकट पर ईंधन शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने बताया कि घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से अब ईंधन शुल्क बढ़कर 950 रुपये तक हो जायेगा। उसने कहा है कि 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए ईंधन शुल्क 275 रुपये, इससे ऊपर एक हजार किलोमीटर तक के लए 400 रुपये और 1,001 से 1,500 किलोमीटर तक के लिए 600 रुपये होगा।

वहीं, 1,501 किलोमीटर से दो हजार किलोमीटर तक की उड़ानों के लिए 800 रुपये तथा दो हजार किलोमीटर से लंबी उड़ानों के लिए 950 रुपये का ईंधन शुल्क लगेगा। अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर भारतीय उपमहाद्वीप में 500 किलोमीटर तक की उड़ानों के लिए 900 रुपये और इससे ऊपर की उड़ानों के लिए 2,500 रुपये का ईंधन शुल्क देय होगा। खाड़ी सहयोग परिषद तथा पश्चिम एशियाई देशों के लिए दो हजार किमी तक 3,000 रुपये और उससे लंबी दूरी के लिए 5,000 किमी का ईंधन शुल्क लगेगा।

हवाई सफर पर तेल की कीमतों का असर
दक्षिण पूर्व एशिया और चीन की उड़ानों में दो हजार किमी तक 3,500 रुपये और उससे ऊपर 5,000 रुपये ईंधन शुल्क लगाया जायेगा। अफ्रीकी देशों की उड़ानों के लिए यह शुल्क पांच हजार रुपये, ग्रीस और तुर्की के लिए 7,500 रुपये और ब्रिटेन तथा यूरोप के अन्य देशों के लिए 10 हजार रुपये का ईंधन शुल्क रखा गया है। उल्लेखनीय है कि तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार से देश के विभिन्न शहरों में विमान ईंधन की कीमतों में नौ से दस फीसदी की वृद्धि की है। चरणबद्ध तरीके से इसमें 25 प्रतिशत तक वृद्धि की जा सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups