Vardhman Factory Complex: बुधनी की फैक्ट्री में हादसा, अचानक लोहे का भारी ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल 

Fri, Oct 17 , 2025, 12:19 PM

Source : Uni India

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी स्थित वर्धमान फैक्ट्री परिसर (Vardhman Factory Complex) में निर्माणाधीन बायो प्लांट के इंस्टॉलेशन (bio-plant under construction) के दौरान अचानक लोहे का भारी ढांचा गिर (Heavy Iron Structure Collapses) पड़ा। कल देर शाम हुए इस हादसे में देखते ही देखते तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर दौड़ते हुए पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक गंभीर घायल है ।

पुलिस क़े अनुसार मृतकों की पहचान संदेश पिता रघुनाथ कुशवाह (37 वर्ष, निवासी गोपालगंज, बिहार) और कुंदन पिता रईस अंसारे (49 वर्ष, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों ही अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर आए थे, लेकिन अब उनके घरों में दीपावली से पहले मातम छा गया है। परिजन को जैसे ही हादसे की खबर मिली, गांवों में कोहराम मच गया।

तीसरा मजदूर, दिलनवाज पिता सहमद (19 वर्ष, गोपालगंज, बिहार), हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल के साथियों ने आरोप लगाया कि लोहे का ढांचा बिना सुरक्षा उपायों के खड़ा किया जा रहा था और मजदूरों को जल्दबाज़ी में काम पूरा करने का दबाव था।

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कार्य ठेकेदार के अधीन कराया जा रहा था। मौके पर न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण थे, न ही किसी इंजीनियर की देखरेख। मजदूरों को सिर्फ जल्दी काम खत्म करो का आदेश दिया गया था। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार दोनों चुप हैं। वहां के कर्मचारियों ने भी मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Vardhman Factory Complex: बुधनी की फैक्ट्री में हादसा, अचानक लोहे का भारी ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल 
Bear Attacks: जापान में गहराया पर्यावरण संकट, भालुओं ने ली सात लोगों की जान, भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई
Trump New Claims : ट्रंप का दावा है कि उन्होंने 200% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को रोका, कहा ‘मुझे युद्ध रोकना पसंद है’
Trump Claims: ट्रम्प का दावा, भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया, रूस-यूक्रेन युद्ध् का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा कि- अगर भारत तेल खरीदना बंद कर ... 
Ayodhya's ninth Deepotsav : अयोध्या के कुम्हारों के जीवन में ‘दीप’ जला रही योगी सरकार! नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाने का लक्ष्य

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups