वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आश्वासन दिया है कि भारत रूस से कच्चा तेल नहीं (India will not buy crude oil from Russia) खरीदेगा। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मोदी लंबे समय से सत्ता में है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि रूस से तेल की कोई खरीद नहीं की जायेगी। ट्रम्प ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि मोदी ने उनको कब यह जानकारी दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनसे कहा है कि मोदी, उनसे (ट्रम्प) बहुत प्रेम करते हैं। वह नहीं जानते कि उनका यह सब कहना, मोदी के राजनीतिक करियर को कितना नुकसान पहुुंचा सकता है। ट्रम्प ने कहा, "मोदी एक महान व्यक्ति हैं।" यह संवाददाता सम्मेलन करीब एक घंटे तक चला और इसमें उनके साथ अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) के प्रमुख काश पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
ट्रम्प ने कहा कि रूस से तेल खरीदने की प्रक्रिया को तुरंत नहीं रोका जा सकता, लेकिन यह एक छोटी प्रक्रिया है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध् का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों देशों के नेताओं के बीच नफरत बहुत ज्यादा है और यह एक बड़ी बाधा है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि इस समस्या को हल कर लिया जायेगा, लेकिन अगर भारत तेल खरीदना बंद कर देता है तो यह काम ज्यादा आसान हो जायेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 16 , 2025, 02:40 PM