नयी दिल्ली। नौसेना के नये सर्वेक्षण पोत ‘निर्देशक’ को बुधवार को विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल किया जायेगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (State for Defence Sanjay) इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और इसमें नौसेना और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के वरिष्ठ अधिकारी सहित विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। जीआरएसई कोलकाता में निर्मित इस पोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है, जो जहाज डिजाइन और निर्माण में भारत की विशेषज्ञता और भारतीय नौसेना (Expertise and Indian Navy) की आत्मनिर्भरता की पुष्टि करता है। इस पोत का वजन लगभग 3800 टन है और 110 मीटर लंबा यह जहाज दो डीजन इंजनों द्वारा संचालित है। यह अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक और समुद्र विज्ञान सर्वेक्षण उपकरणों से लैस है।
सर्वेक्षण पोत परियोजना का दूसरा जहाज निर्देशक हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने, नेविगेशन में सहायता करने और समुद्री संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पूर्ववर्ती पोत निर्देशक के पुनर्जन्म का प्रतीक है। पहले पोत को 32 वर्षों की सेवा के बाद 19 दिसंबर 2014 को नौसेना के बेड़े से विदा कर दिया गया था।
यह पोत समुद्र में लगातार 25 दिन तक रह सकता है और 18 समुद्री मील प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। यह देश के जलक्षेत्र का मानचित्रण करने और अपने विदेशी सहयोग सर्वेक्षणों के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक उपस्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 13, 2024, 08:11