Security Operation: होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का व्यापक सुरक्षा अभियान, 613 मामलों में कार्रवाई! 

Tue, Mar 03 , 2026, 06:51 PM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर ग्रामीण पुलिस (Raipur Rural Police) ने होली (Holi celebration) पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष सघन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (Shweta Shrivastava Sinha) के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ समन्वित कार्रवाई की गई। इस अभियान में संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

थाना माना, मंदिर हसौद, आरंग, धरसींवा, अभनपुर, गोबरानवापारा, राखी, विधानसभा, खरोरा और तिल्दा नेवरा क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने लंबित वारंटों की तामिली, निगरानी बदमाशों की जांच, संदिग्धों की धरपकड़ तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 223 लंबित वारंटों की तामिली कर न्यायालयीन आदेशों का पालन सुनिश्चित किया गया। वहीं शांति भंग की आशंका को देखते हुए 119 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। त्योहार के दौरान असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अधिनियमों के तहत भी सख्ती बरती गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups