Iran War Dubai Flight : दुबई हवाई अड्डे से सीमित उड़ानें शुरू, कई भारतीय शहर सूची में शामिल!

Mon, Mar 02 , 2026, 09:45 PM

Source : Uni India

दुबई। दुबई हवाई अड्डे (Dubai Airport) ने सोमवार शाम सीमित संख्या में उड़ानों का परिचालन शुरू करने की घोषणा की है जिसमें कई भारतीय शहरों (Indian cities) की उड़ानें भी शामिल हैं। दुबई हवाई अड्डे के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की है कि 02 मार्च की शाम सीमित परिचालन शुरू किया जा रहा है। ये उड़ानें दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई (International Airport) अड्डा और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल - अल मक्तूम इंटरनेशनल से शुरू होंगी।

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त अभियान में 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमले के बाद ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात समेत पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किये थे। उसके बाद से ही दुबई हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था। दुबई हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, पहली उड़ान ईके 500 मुंबई के लिए शाम आठ बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 9.30 बजे) रवाना होगी। यह एमिरेट्स की उड़ान है। चेन्नई की उड़ान ईके 542 स्थानीय समय के अनुसार रात नौ बजे और नयी दिल्ली की उड़ान रात 9.30 बजे रवाना होगी। बेंगलुरु के लिए ईके 568 रात 9.35 बजे (स्थानीय समय) और हैदराबाद के लिए ईके 524 रात 9.30 बजे उड़ान भरेगी। इन भारतीय शहरों के अलावा मॉस्को, कजान, येकातेरिंगबुर्ग, वारसा, बेलग्रेड, बुखारेस्ट और अल्माटी के लिए भी उड़ानें तय की गयी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups