अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Tue, Mar 03 , 2026, 01:08 PM

Source : Uni India

श्रीगंगानगर। राजस्थान (Rajasthan) में श्रीगंगानगर जिले (Sri Ganganagar district ) के श्रीविजयनगर (Srivijayanagar) थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत (Two youths died) हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतकों (dead) की पहचान मनीष ओड राजपूत (20) और सुनील ओड राजपूत (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि श्रीविजयनगर से मनीष मोटरसाइकिल से कल रात करीब 10 बजे सुनील को चक-15 जीबी में उसके घर छोड़ने जा रहा था कि चक 24-जीबी के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दोनों को श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में मनीष की मौत हो गई जबकि सुनील ने श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups