 
 
    
 
                        रांची,18 अक्टूबर (वार्ता)। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) में भाजपा,आजसू, जदयू और लोजपा (रामविलास) (Shivraj Singh Chouhan) मिलकर चुनाव लड़ेगा।
 श्री चौहान ने आज यहां भाजपा (BJP) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हो चुकी है। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बताया कि भाजपा गठबंधन में आजसू 10 सीट सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से अपना प्रत्याशी उतारेगा।वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दो सीट तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिमी और लोजपा रामविलास एक सीट चतरा से चुनाव लड़ेगा। बाकी बचे 68 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।
 इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित अन्य नेता मौजूद थे।
 श्री चौहान ने कहा कि देश मे एनडीए की सरकार है।शक्तिशाली भारत का निर्माण मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार विकास और शासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है।इंडिया गठबंधन की सरकार ने झारखंड को तबाही के रास्ते पर ले गये हैं। हमारी कोशिश है कि बेटी, माटी, रोटी और नौजवान सुरक्षित रहे।
 असम के मुख्यमंत्री श्री सरमा ने कहा कि यह चुनाव हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए के साथ लड़ेंगे। झारखंड में एनडीए के प्रमुख घटक दल आजसू, जदयू और लोजपा हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad -  : +91 91679 69275
Sandip Sabale - :  +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 18 , 2024, 02:50 PM