President Murmu's Rafale Flight: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरी!  इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं 

Wed, Oct 29 , 2025, 12:36 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अंबाला:  तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को यहां वायु सेना के अंबाला स्टेशन (Air Force's Ambala station) से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल (Rafale fighter aircraft) में उडान भरी। राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान (Sukhoi-30 fighter aircraft) में भी उडान भर चुकी हैं । राष्ट्रपति ने सात अप्रैल 2023 को वायु सेना के तेजपुर स्टेशन (Tezpur Air Force station) से सुखोई विमान में उडान भरी थी। इस तरह दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उडान भरने वाली वह पहली महिला राष्ट्रपति हैं। लड़ाकू विमान में उडान भरने वाली राष्ट्रपति मुर्मु देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम भी सुखोई लड़ाकू विमान में उडान भर चुके हैं।

 इसे नारी सशक्तिकरण के बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने उडान भरने से पहले वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। र राष्ट्रपति ने वायु सेना के पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वायु सेना प्रमुख ने उनका स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति को विमान में उडान भरने से पहले विमान और उडान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी थी और उनका व्यापक मेडिकल चेकअप किया गया। राष्ट्रपति का अंबाला वायु सेना से राफेल में उडान भरने का एक महत्व यह भी है कि फ्रांस से खरीदे गये इस विमान को पहले स्क्वाड्रन के माध्यम से इसी हवाई अड्डे पर वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Delhi Traffic Alert: रोहिणी में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सड़कें बंद रहेंगी और रास्ते बदले जाएंगे, प्रभावित रूट देखें
ब्राजील के रियो डी जेनेरो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 64 लोगों की मौत, जबकि 81 लोग गिरफ्तार; रियो के इतिहास में सबसे घातक अभियान 
President Murmu's Rafale Flight: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरी!  इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं 
 पानी की बोतलों के बीच छिपाई थी 15 लाख की शराब! बैतूल जिला पुलिस ने किया जब्त, एक बड़े अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश 
Dhamtari Makardona Murder Case: धमतरी माकरदोना हत्याकांड का पर्दाफाश! अवैध संबंध के शक में ससुर-दामाद ने युवक की कर दी निर्मम हत्या

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups