Train Robbery in Haridwar: हथकड़ी समेत फरार हुआ महिला यात्री का पर्स लूटने वाला आरोपी, सिपाही को धक्का देकर गंगनहर में गिराया

Wed, Oct 29 , 2025, 12:16 PM

Source : Uni India

Accused who Escaped With Handcuffs: उत्तराखंड में सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन (Saharanpur-Moradabad passenger train) में महिला यात्री का पर्स लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी जीआरपी के हत्थे चढ़ने के बाद हथकड़ी समेत फरार हो गया। वारदात के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर गंगनहर में गिरा दिया, जिससे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई।

मार्च माह में ट्रेन में सफर कर रही एक महिला से बदमाशों ने पर्स लूटा था। जांच में आरोपी की पहचान अमजद निवासी पाडली गुर्जर के रूप में हुई थी। 26 अक्टूबर को जीआरपी ने उसे कलियर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में घटना स्वीकारने के बाद पुलिस टीम देर रात उसे चोरी के मोबाइल और नकदी की बरामदगी के लिए गंगनहर पुल के पास लेकर गई। 

वापसी के दौरान आरोपी ने सिपाही आशीष कुमार को जोरदार धक्का देकर नहर में गिरा दिया और हथकड़ी समेत भाग निकला। साथी सिपाही को बचाने में जुटी पुलिस टीम जब तक संभलती, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Delhi Traffic Alert: रोहिणी में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सड़कें बंद रहेंगी और रास्ते बदले जाएंगे, प्रभावित रूट देखें
ब्राजील के रियो डी जेनेरो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 64 लोगों की मौत, जबकि 81 लोग गिरफ्तार; रियो के इतिहास में सबसे घातक अभियान 
President Murmu's Rafale Flight: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरी!  इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं 
 पानी की बोतलों के बीच छिपाई थी 15 लाख की शराब! बैतूल जिला पुलिस ने किया जब्त, एक बड़े अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश 
Dhamtari Makardona Murder Case: धमतरी माकरदोना हत्याकांड का पर्दाफाश! अवैध संबंध के शक में ससुर-दामाद ने युवक की कर दी निर्मम हत्या

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups