IPL 2024 : RR से हार के बाद ऋषभ पंत ने खोया आपा! गुस्से में दीवार पर अपना बल्ला ...

Fri, Mar 29, 2024, 11:48

Source : Hamara Mahanagar Desk

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम डीसी पंजाब किंग्स (DC Punjab Kings) के खिलाफ 4 विकेट से हार गई थी। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ 12 रनों से हार मिली। 

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत(Rishabh Pant) 26 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन आउट होने के बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने गुस्से में बल्ला दीवार पर दे मारा। दरअसल, आउट होने के बाद ऋषभ पंत खुद से काफी निराश नजर आए।  ऋषभ पंत को युजवेंद्र चहल ने आउट किया। उस वक्त दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13.1 ओवर में 4 विकेट पर 105 रन था, लेकिन पवेलियन लौटने के बाद ऋषभ पंत काफी गुस्से में दिखे।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने गुस्से में अपना बल्ला दीवार पर दे मारा। हालाँकि, ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंत के इस रिएक्शन को देखकर फैंस भी उनसे नाराज हैं। इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 34 गेंदों में 49 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups