Patna Holi Milan celebration: पटना सिविल कोर्ट में आयोजित होली मिलन समारोह में वकीलों ने की जम कर मस्ती!

Wed, Mar 04 , 2026, 08:43 AM

Source : Uni India

पटना: पटना सिविल कोर्ट के वकीलों ने होली की छुट्टियों से पहले सोमवार को होली मिलन समारोह में फगुआ के गीतों पर में जमकर मस्ती की और रंग गुलाल उड़ाए। पटना जिला अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में वकीलों ने फगुआ गीत गाने वाली चर्चित मंडली को आमंत्रित किया था। 

फगुआ के गीतों पर वकील झूमते रहे । जूनियर वकीलों ने अपने सीनियर वकीलो से आशीर्वाद लिया और सीनियर वकीलों ने अपने जूनियर वकीलों को रंग गुलाल अबीर लगाकर उनका अभिनंदन किया ।

जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव अरविंद कुमार मउआर ने बताया की संघ की ओर से वकीलो के साथ-साथ अधिवक्ता लिपिको एवं आम जनों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी। समारोह का संचालन अशोक कुमार विद्यार्थी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups