SRH Vs MI : मुंबई की हार के बाद रोहित शर्मा ने सबके सामने ली कप्तान हार्दिक पंड्या की क्लास

Thu, Mar 28, 2024, 11:23

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आठवें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हैदराबाद के खिलाफ हार (against Hyderabad) का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हरा दिया है। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है। 

मुंबई की हार के बाद फैंस हार्दिक पंड्या को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी मैच के बाद हार्दिक को जमकर लताड़ लगाई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। एमआई को इससे पहले गुजरात के खिलाफ 6 रन से हार मिली थी। इसके बाद अब उन्हें हैदराबाद के खिलाफ 31 रनों से हार मिली है। 

इस हार के बाद मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या पर भड़क गए हैं। मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा आकाश अंबानी से बात करते नजर आ रहे हैं। वहां तिलक वर्मा के साथ अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे फिर रोहित शर्मा हार्दिक को समझाने लगे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups