IPL 2024: सीएसके ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड! गुजरात को दिया हार का सबसे बड़ा सदमा 

Wed, Mar 27, 2024, 10:12

Source : Hamara Mahanagar Desk

CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया। मंगलवार (26 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk) में चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रन से मैच जीत लिया। यह रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस के खिलाफ किसी टीम की सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम था। आईपीएल 2023 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने गुजरात को 27 रनों से हरा दिया। 

गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)

  • 63 रन - बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 204
  • 27 रन - बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2023
  • 15 रन - बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2023

चेन्नई की सुपर जीत
मंगलवार को हुए मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लेकिन चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए। चेन्नई की ओर से शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 51 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा रचिन रवींद्र ने 20 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 36 गेंदों पर 46 रन बनाए। इसके अलावा समीर रिज़वी ने 6 गेंदों पर 14 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली। गुजरात के लिए राशिद खान ने 2 विकेट लिए, जबकि साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

इसके बाद 207 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए. इसके अलावा डेविड मिलर ने 21 रन और वृद्धिमान साहा ने भी 21 रन बनाए। 

इन तीनों के अलावा गुजरात की ओर से कोई भी 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। चेन्नई की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर, मुस्ताफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए। इसके साथ ही डेरिल मिशेल और मैथिशा पथिराना ने 1-1 विकेट लिया। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups