Shahid Afridi: कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपको नीचे गिरा सकता है- शाहिद अफरीदी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, Nov 21, 2023, 11:56

Source : Hamara Mahanagar Desk

World Cup 2023. जब भारतीय टीम (Indian team) बल्लेबाजी कर रही थी तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक लाइव टीवी शो में भारतीय बल्लेबाजों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी अति आत्मविश्वास (overconfidence) आपको नीचे गिरा सकता है। अब भारतीय टीम की हार के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल होने लगा है। शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ (Mohammad Yousuf) ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में हिस्सा लिया. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब रोहित शर्मा और शुबमन गिल पावरप्ले के ओवरों में आउट होकर वापस लौट गए। उस वक्त शाहिद अफरीदी ने भारतीय बल्लेबाजों पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था।

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups