भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Sun, Nov 05 , 2023, 01:48 AM

Source : Uni India

कोलकाता 05 नवंबर (वार्ता)। India ने ICC World Cup के 37वें मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर  south africa के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। आज Eden Gardens पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। रोहित ने कहा कि उन्हें यहां पर खेलना अच्छा लगता है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बवूमा ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी ही करते और उनकी टीम की मज़बूती भी पहले बल्लेबाजी है लेकिन अंडर लाइट्स चेज करना उनके लिए एक चुनौती होगी। दक्षिण अफ्रीका ने टीम में एक बदलाव किया है। गेराल्ड कोएत्जे की जगह पर तबरेज शम्सी में शामिल किया है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत:-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका:
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups