IND vs SL: शतक से चूके Shubman Gill तो टूट गया 'सारा' का दिल, आउट होने पर दिखीं मायूस; वायरल हुआ रिएक्शन

Thu, Nov 02 , 2023, 06:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 नई दिल्ली। वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना श्रीलंका से है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। तीन बल्लेबाज शतक बनाने से चूक गए। इनमें विराट कोहली ने 88 रन, ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 92 रन और श्रेयस अय्यर 82 शामिल हैं।
रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच 189 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, गिल दुर्भाग्यशाली रहे। वह अपना शतक बनाने से चूक गए। 92 के स्कोर पर शुभमन गिल विकेट के पीछे लपके गए। उनके आउट होने पर वानखेड़े में मौजूद भारतीय दर्शक मायूस हो गए।

निराश दिखीं Sara Tendulkar
शुभमन गिल भी भारी मन से पलेवियन की तरफ लौटे। वहीं, स्टैंड में बैठी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) भी निराश दिखीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है। दरअसल, दिलशान मधुशंका की बाउंसर गेंद को खेलने के चक्कर में शुभमन गिल ने कुसल मेंडिस को कैच थमा दिया। तभी कैमरा स्टैंड में बैठी सारा की तरफ घूम गया।

खड़े होकर शुभमन गिल का किया स्वागत
वह शुभमन गिल के आउट होने पर निराश दिखीं। अपने हाथों से चेहरा छिपती हुई दिखाई दीं। सारा तेंदुलकर की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई। पवेलियन लौटे वक्त फैंस ने शुभमन गिल की पारी की सराहना की। वहीं, सारा तेंदुलकर ने भी खड़े होकर तालियां बाजी हुई दिखाई दीं।

विराट कोहली के साथ निभाई 189 रन की साझेदारी
बता दें कि शुभमन गिल ने 92 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। इस दौरान गिल ने 11 चौके और 2 सिक्स लगाए। वर्ल्ड कप में शुभमन गिल का सर्वोच्च स्कोर रहा। विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप के चलते भारत बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups