हेरात, 08 अक्टूबर (वार्ता)। अफगानिस्तान के हेरात (Herat of Afghanistan) और अन्य पश्चिमी प्रांतों में आए भूकंप (Earthquake) से कम से कम 120 लोग मारे गए और लगभग एक हजार अन्य घायल हो गए। हेरात के एक स्थानीय अधिकारी ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि लगभग एक हजार घायल लोगों को प्रांतीय राजधानी हेरात शहर के अस्पताल में ले जाया गया है, हेरात के नेशनल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक मावलावी मूसा अशारी ने कहा कि भूकंप के कारण हेरात के जिंदाजान और घोरियन जिलों के 12 गांव नष्ट हो गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आए।
इससे पहले देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक बयान में कहा गया था कि 15 लोग मारे गए और 40 घायल हो गए लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है।
बयान में कहा गया है कि बदगीस और फराह प्रांतों से कोई रिपोर्ट नहीं मिली लिहाजा हताहतों की संख्या बढ़ सकती है है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार लगभग 11:10 बजे आया, जिससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। बयान में कहा गया है कि भूकंप में कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है इसमें कहा गया है कि प्रांतीय सरकार के अधिकारियों को भूकंप प्रभावित परिवारों को मानवीय सहायता की आपूर्ति करने के लिए सहायता एजेंसियों के साथ अपने आवश्यक प्रयासों का समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 08 , 2023, 09:56 AM