नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) के 13वें दिन भारत को कई मेडल की उम्मीद है. इसमें तीरंदाजी, कुश्ती और क्रिकेट शामिल है. बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में एचएस प्रणय (HS Prannoy) को हार मिली और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल (bronze medal) से संतोष करना पड़ा. सेपक टकरा में महिला टीम ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया. भारतीय महिला रिकर्व टीम (Indian women's recurve team) ने ब्रॉन्ज जीत लिया है. अंकिता, भजन और सिमरनजीत कौर (Simranjeet Kaur) की तिकड़ी ने ब्रॉन्ज के मुकाबले में वियतनाम को 6-2 से हराया. वहीं महिला कबड्डी टीम फाइनल में पहुंच गई है. दूसरी ओर भारतीय पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया. इस तरह से महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी अपना मेडल पक्का कर लिया है. गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 21 गोल्ड, 33 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज के साथ कुल 91 मेडल जीते हैं.
भारत के बजरंग पूनिया को पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में ईरान के रहमान अमोजादखलीली के खिलाफ 1-8 से शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन वह हमवतन अमन सहरावत के साथ कांस्य पदक की दौड़ में बने हुए हैं. आर्चरी के रिकर्व वर्ग में मेडल के 13 साल के इंतजार को खत्म हुआ. अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर और भजन कौर की तिकड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता. भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में डो थी आन एनगुएट, एनगुएन थी थान नी और हाओंग फुओंग थाओंग की वियतनाम की टीम को 6-2 (56-52, 55-56, 57-50, 51-48) से हराया. मौजूदा एशियाई खेलों में यह भारत का रिकॉर्ड 7वां पदक है. भारत पहले ही कंपाउंड वर्ग की मिश्रित, पुरुष और महिला स्पर्धाओं में तीन टीम स्वर्ण पदक जीत चुका है. अभिषेक वर्मा और ओजस देवताले कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे, जिससे भारत के दो और पदक पक्के हैं. ज्योति सुरेखा वेन्नम भी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिससे उनका भी एक पदक सुनिश्चित है. ग्वांग्झू 2010 खेलों के बाद एशियाई खेलों में ओलंपिक वर्ग की तीरंदाजी स्पर्धा में यह भारत का पहला पदक है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 06 , 2023, 03:17 AM