London Tower Bridge: 2 भागों में 'बंटा' लंदन का टॉवर ब्रिज, गाड़ियों के जमावड़े जूझते रहे लोग

Fri, Sep 29 , 2023, 11:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

London Tower Bridge Traffic: टेम्स नदी पर बने लंदन के ऐतिहासिक टॉवर ब्रिज (London Tower Bridge) को गुरुवार को दोपहर 1.15 बजे के आसपास एक नाव के गुजरने के लिए खोला गया, लेकिन उसके बाद वह उसी में फंस गई. जिसकी वजह से ब्रिज के दोनों तरफ गाड़ियों का जमावड़ा (gathering of vehicles) लग गया. इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, उस समय, ऐतिहासिक नाव एडियू (historic boat Adieu) को पुल के नीचे से गुजरना था. 
हालांकि, ब्रिज को खोलने के बाद पुल को बंद करने में काफी कठिनाई हुई. जिसकी वजह से लंदन की सड़कों पर काफी अराजकता फैली रही. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा समय लग गया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘पहले मुझे पुल को खुला देखकर अच्छा लगा, लेकिन फिर एहसास हुआ कि कुछ तो गलत है, पुल इतनी देर से खुला है, मैंने इसे थोड़ी देर तक देखा. सड़कों पर बहुत अधिक ट्रैफिक था. पुल पर इंतज़ार कर रही 2 पर्यटक बसों के साथ-साथ काफी गाड़ियां होने की वजह से जाम लग गया था.
उन्होंने कहा कि जब लंबे इंतजार के बाद पुल बंद हुआ तो लोग खुशी से झूम उठे. शख्स ने बताया, ‘मैंने पहली बार टेम्स में सील (Thames seal) को देखा जिसे पहले कभी नहीं देखा था. जब पुल अंततः बंद हुआ तो पहले बाइक को जाने की अनुमति दी गई और फिर कुछ देर बाद यातायात बंद कर दिया गया.’
मेट्रो यूके के अनुसार, पुल में आई खराबी से मध्य लंदन का एक महत्वपूर्ण मार्ग कट गया. हाइड्रॉलिक रूप से संचालित बेसक्यूल्स पुल को वापस नीचे गिराने में काफी मशक्कत करना पड़ी. ब्रिटानिका के अनुसार, मूवेबल टॉवर ब्रिज लंदन के ग्रेटर लंदन बोरो टॉवर हैमलेट्स और साउथवार्क के बीच टेम्स नदी पर बनाया गया है. यह शहर का एक ऐतिहासिक स्थल है जो टॉवर ऑफ लंदन का पूरक है, जो इसके बगल में स्थित है. पुल 1894 में बनकर तैयार हुआ था और इसका प्रवेश द्वार 76 मीटर (250 फीट) चौड़ा और 240 मीटर (800 फीट) लंबा है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups