Parents Good Habits: माता-पिता बनने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप पैरेंट्स होने के नाते गलतियां (mistakes as a parent) हीं ना करें. मायने यह रखता है कि आप अपने बच्चे के सामने कितने बेहतर इंसान बनते हैं और बच्चों के जीवन को सकारात्मक (life positive) बनाने के लिए आप किस हद तक प्रयास करते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप प्रभावशाली परवरिश के लिए किन आदतों को अपनाएं.
वेरीवेल फैमिली (Veriwell Family) के मुताबिक, सबसे प्रभावशाली माता पिता बनने का लक्ष्य आदर्शवादी माता-पिता (ideal parent) बनना नहीं है, बल्कि आप अपने बच्चों को आने वाले जीवन की कठिनाइयों को डील करने के लिए कितना मानसिक रूप से मजबूत बना रहे हैं और एक जिम्मेदार इंसान बनाने का प्रयास कर रहे हैं. बेहतर परवरिश के लिए माता-पिता को घर और बाहर नियमों को लागू करना जरूरी है. ये नियम हर किसी पर लागूं हों. ये नियम जीवन में डिसिप्लिन लाता है, जो बेहतर लाइफ के लिए जरूरी है. सही समय पर घर आना और घर को मेंटेन रखना आदि इसमें शामिल है. बच्चे जब अपने माता-पिता को मेहनत करते देखते हैं तो उन्हें भी मेहनत करने का मोटिवेशन मिलता है.
हालांकि, रूल्स के प्रति कभी कभी या कुछ चीजों में फ्लेक्सिबल होना भी जरूरी है. हैम्पशायर यूनिवर्सिटी के मुताबिक, जरूरत से अधिक नियम बना देना भी कई बार परिवरिश में मुश्किलें पैदा कर सकता है और बच्चे नियमों को तोड़ना सीख लेते हैं, इसलिए कभी कभी नियमों को लेकर फ्लेक्सिबल भी बनें.
कुछ माता-पिता अपने बच्चों के साथ बहुत सारी बातें करते हैं. अगर बच्चा आपसे हर बात शेयर कर रहा है तो यकीन मानिए आपकी परवरिश अच्छी हो रही है. दरअसल, जब बच्चा अपने लाइफ की छोटी छोटी बातें भी शेयर करता है तो उसका सोशल स्किल, भाषा, एक्सप्रेशन, क्रिएटिविटी, इमैजिनेशन आदि भी काफी बढ़ता है और उसे आपकी तरफ से सही गलत का भी पता चलता है.
अगर आप अपने बच्चे को रोज 20 मिनट कुछ पढ़कर सुनाते हैं तो ये उसके विकास में काफी मदद कर सकता है. शोधों में पाया गया है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो बच्चा 15 साल की उम्र जाते जाते अपने उम्र से एक साल अधिक की जानकारी इकट्ठा कर पाता है. यही नहीं, इससे बच्चे का शब्दकोश बढ़ता है और वह दुनिया के प्रति समझ भी बढ़ा पाता है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 17 , 2023, 03:33 AM