चुनावों से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, बदल डाले कई राज्यों के पार्टी अध्यक्ष

Tue, Jul 04 , 2023, 04:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देंखे किसे कहां मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए संगठन में कई बड़े बदलाव किए हैं. पार्टी ने कई राज्यों के अध्यक्ष बदल दिए हैं. बाबूलाल मरांडी को झारखंड का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, सुनील जाखड़ को पंजाब का अध्यक्ष बनाया गया है. इनके अलावा जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को तेलंगाना का नया पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है. यही नहीं, डी पुरंदेश्वरी (D Purandeshwari) को आंध्र प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है.
फरवरी 2020 में बाबूलाल मरांडी बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया गया था. हालांकि, अब लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें प्रदेश में पार्टी की कमान दे दी गई है. यानी अब वो झारखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे. इसी प्रकार कभी कांग्रेस के बड़े नेता रहे सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है. 
सबसे बड़ा उलटफेर तेलंगाना में हुआ है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हटा दिया है और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जिम्मेदारी दी गई है. बंदी संजय कुमार जमीन पर काफी सक्रिय थे लेकिन बताया जाता है कि वो संगठन को एक साथ लेकर चलने में असफल रहे, इसी वजह से पार्टी ने ये फैसला लिया.
हालांकि, जी किशन रेड्डी को अब केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा देना होगा. वो अब प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसे में उनकी जगह किसी दूसरे चेहरे को पार्टी केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल कर सकती है. संभावना जताई जा रही है कि 9 से 10 जुलाई तक केंद्रीय मंत्रीमंडल में भी फेरबदल हो सकता है. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups