मुंबई. साल 1993 में गोविंदा (Govinda) और चंकी पांडे (chunky pandey) स्टारर फिल्म आंखें रिलीज हुई. इस फिल्म में बतौर हीरोइन डेब्यू करने वाली रागेश्वरी लूंबा (Rageshwari Lumba) की किस्मत पहली फिल्म से ही चमक गई. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई और रागेश्वरी सिंगिंग के बाद एक्टिंग में भी स्टार बन गईं. 90 के दशक में झर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली रागेश्वरी एक्टिंग से पहले ही मॉडलिंग और सिंगिंग की दुनिया में काफी नाम कमा चुकीं थीं. इसके बाद एक्टिंग में भी रागेश्वरी ने कमाल कर दिया और अपने क्यूट लुक से लोगों को खूब दीवाना बनाया. कुछ सालों तक शौहरतर बटोरने वाली रागेश्वरी ने सुनील शेट्टी और सैफअली खान (Sunil Shetty and Saifali Khan) के साथ भी फिल्में कर खूब वाहवाही बटोरी. लेकिन किस्मत ने रागेश्वरी की ऐसी बाजी पलटी कि एक झटके में उनका पूरा संसार बदल गया. रागेश्वरी को पैरालिसिस अटैक आया और उनकी पूरी बॉडी सुन्न पड़ गई. सालों बाद रागेश्वरी के लिए अब ये सारे किस्से जीवन का अतीत बन गए हैं. रागेश्वरी इन दिनों अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रहती हैं और काफी खुश हैं.
महज 22 साल में बन गईं थी संगीत की सुपरस्टार
रागेश्वरी ने महज 22 साल में अपना पहला म्यूजिक एल्बम ‘दुल्हनिया’ रिलीज किया था. ये एल्बम काफी सुपरहिट रहा था. इसके बाद साल 1992 में रागेश्वरी ने आंखें फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की भी शुरुआत रही. साथ ही इस फिल्म के हिट होने के बाद रागेश्वरी का करियर भी चल निकला. इसके बाद रागेश्वरी ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं और अचानक उन्हें पेरालिसिस अटैक आ गया. जिस कारण रागेश्वरी को करीब 4 सालों तक बिस्तर पर रहना पड़ा. इस अटैक के बाद रागेश्वरी ने एक्टिंग से दूरी बना ली.
भारतीय मूल के सुधांशु से की थी शादी
रागेश्वरी ने साल 2012 में भारतीय मूल के सुधांशु स्वरूप से शादी की थी. सुधांशु लंदन में रहते हैं और पेशे से वकील हैं. रागेश्वरी की एक बेटी भी है. रागेश्वरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें, वीडियो शेयर करती रहती हैं. रागेश्वरी को इंस्टाग्राम पर 1 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. रागेश्वरी बॉलीवुड सितारों के भी टच में रहती हैं. कुछ दिनों पहले रागेश्वरी ने फराह खान से भी मुलाकात की थी. इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 25 , 2023, 10:54 AM