महोबा, 11 मार्च (वार्ता) केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 13 मार्च को एनएचआई (NHI) की महत्वाकांक्षी परियोजना लखनऊ-भोपाल हाइवे (Lucknow-Bhopal Highway) की आधारशिला आल्हा ऊदल की वीर भूमि महोबा में रखेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
एनएचआई (NHI) के परियोजना प्रबंधक वाईके रुहेला ने शनिवार को बताया कि लखनऊ से भोपाल तक 600 किलोमीटर का यह हाइवे प्रोजेक्ट दोनो प्रदेशो की राजधानियों के बीच की दूरी को काफी कम करके विकास की दृष्टि से अति पिछड़े बुंदेलखंड की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेगा। नव निर्मित फोरलेन से लखनऊ से भोपाल की यात्रा को महज सात घण्टे में पूरा किया जा सकेगा। अभी इस रूट के वाहनों की झांसी के रास्ते आवाजाही होती है। लखनऊ से कबरई व कबरई से भोपाल के मध्य दो चरणों मे तैयार होने वाले प्रोजेक्ट को तीन वर्ष में पूरा किया जाना है। हाइवे निर्माण के लिए गजट अप्रैल 2022 में किया जा चुका है।
रुहेला ने बताया कि लखनऊ.भोपाल हाइवे के नए प्रोजेक्ट में कानपुर के रमईपुर से कबरई, कबरई से सागर और सागर से भोपाल तक नए फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाना है। मौजूदा कानपुर.सागर राजमार्ग में वाहनों का लोड अधिक होने के कारण यातायात प्रभावित होता है। हाइवे में रमईपुर से कबरई के बीच की सड़क ग्रीन फील्ड फोरलेन के रूप में विकसित की जाएगी। जबकि कबरई से सागर रोड आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित होगा। कबरई से सागर का 245 किलोमीटर वाला फोरलेन 5 सेक्टर में और सागर से भोपाल का 150 किमी को 3 सेक्टर में निर्माण कराया जाना है। लखनऊ से भोपाल हाइवे को एनएच.34 का नाम दिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 11 , 2023, 04:49 AM