मोदी के हाथों मुंबई में कर्ज वितरण करने की है योजना
मुंबई। पंतप्रधान स्वनिधि योजना (Pradhan Mantri Swanidhi Yojana) के तहत फेरीवालों को 10 हजार से 10 लाख तक कर्ज दिया जाएगा इस तरह की जानकारी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड (Bhagwat Karad) ने सोमवार को मुंबई मनपा में दी। मुंबई में 2 लाख लोगो को फेरीवालों को कर्ज दिए जाने की योजना है।मुंबई मनपा ने अभी तक 60 हजार लोगो को कर्ज देने का फार्म भरा है। अगले दस दिन में इस संख्या को 1 लाख किया जाएगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री भागवत कराड ने कहा कि मुंबई में फेरीवालों की संख्या को देखते हुए, हम चाहते हैं कि बड़ी संख्या में लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित हों। इस प्रक्रिया में अब तक 60 हजार फेरीवाले शामिल हो चुके हैं। मुंबई के लिए 2 लाख का लक्ष्य रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने के भीतर इस संख्या में एक लाख और फेरीवाले जुड़ जाएंगे। योजना का उद्देश्य यह है कि मुंबई में फल और सब्जी विक्रेता से लेकर मछली विक्रेता तक हर कोई इस योजना में भाग ले सकता है। मुंबई से सटे नगर पालिका में 50,000 का कर्ज दिया जायेगा . केंद्र सरकार की इस योजना में शुरुआत में फेरीवालों को १० हजार का कर्ज मिलेगा उसके बाद समय पर पैसा भरने पर 20 हजार का कर्ज दिया जाएगा। उसके बाद फेरीवालों को 50 हजार का कर्ज दिया जाएगा। यह कर्ज समय पर भरने पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। इसके बाद 1 लाख से 10 लाख तक का कर्ज मात्र 4 प्रतिशत ब्याज से कर्ज दिया जाएगा। मनपा और बैंकों की मदद से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पहले की तुलना में सरल किया गया है। एक पेज के आवेदन करने की भी सुविधा दी गई है। मनपा ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तेजी के लिए अलग-अलग स्थानों पर मुंबई में 24 काउंटर खोले हैं। कराड ने कहा कि फेरीवालों को बेहद कम दर पर कर्ज मिलने की सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। फेरीवालों को के वित्तीय मदद देने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की योजना के तहत फेरीवालों को भी वित्तीय लेन-देन में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि वर्ष 2014 में मनपा ने मुंबई में फेरीवालों का सर्वेक्षण किया था। जिसमे फेरीवालों को अभी तक लाइसेंस नहीं दिया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 05 , 2022, 08:49 AM