नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol-diesel prices) में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 10 साल के उच्चतम स्तर 122 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, घरेलू बाजार में दोनों ईंधनों के भाव दाम (remain stable) स्थिर बना हुआ है। दिल्ली में रविवार को भी पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 95.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
इसके अलावा देश के अन्य शहरों नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 10 साल के उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। यह मार्च, 2021 के बाद एक दशक का उच्च स्तर है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 122.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 120.67 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 12 , 2022, 10:18 AM