ममता बनर्जी ने फिर की विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील

Mon, Apr 04 , 2022, 07:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता, 4 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को एक बार फिर विपक्ष दलों से एकजुटता की अपील की है। सचिवालय में बीरभूम पीड़ित परिवारों को नौकरी देने के मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा होने का झूठा प्रचार किया जा रहा है। असम और कर्नाटक में हिंसा की जो घटनाएं हुईं हैं, उन पर पर्दा डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में कार्रवाई के बजाय केंद्र सरकार केवल बंगाल पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के जितने भी स्तंभ होते हैं वे सभी अगर खरीद लिया जाए तो देश खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। 11 दिन में 13 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रेल, सेल, बैंक और बीमा कंपनी को केंद्र सरकार बेचने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश में लगातार हिंसक घटनाएं (violent incidents) हो रही हैं लेकिन भाजपा बंगाल के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने विपक्षी एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भी पत्र लिखकर केंद्र से अपने बकाए के भुगतान की मांग की लेकिन केंद्र ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। बंगाल का बकाया भी नहीं चुकाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के दुमका में हथियारों का कारखाना मिला है। बंगाल में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश से गाय की तस्करी होती है। असम से कोयले की तस्करी हो रही है। यह सब कुछ केंद्रीय एजेंसियों की विफलता के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) चुनाव में जीतने के बाद भाजपा ने जनता को रिटर्न गिफ्ट देते हुए पेट्रोलियम उत्पादों (petroleum products) की कीमत बढ़ा दी है। स्थिति बहुत खराब है। देश की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है। इस पर केंद्र सरकार को सर्वदलीय बैठक करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर (National level) पर भाजपा के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों से एकजुट होने का आह्वान कर चुकी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups