पटना: बिहार में तीन चरण में 243 विधानसभा क्षेत्र में संपन्न चुनाव में पड़े मतों की आज जारी गिनती में पूर्वाह्न 11:30 बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने महागठबंधन पर 140 सीटों की बढ़त बनाई है। चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से जारी मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार 83, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी 76, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 22, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के तीन म्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्विंद्वियों से आगे चल रहे हैं। इस तरह राजग अभी 188 सीट पर आगे है ।
वहीं, महागठबंधन की 48 सीटों पर आगे चल रही है । महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 34, कांग्रेस 07, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) 06 और मार्क्सवादी कमयुनिस्ट पार्टी (माकपा) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के ए उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।
ओडिशा की नौपाड़ा सीट पर भाजपा निर्णायक जीत की ओर
ओडिशा की नाैपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की आज हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जय ढोलकिया अपनी निकटतम विरोधी और बीजू जनता दल की उम्मीदवार स्नेहांगिनी छुरिया से 33 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। दसवें चक्र की मतगणना के बाद जारी परिणाम के अनुसार ढोलकिया को 50, 333 वोट मिले हैं जबकि बीजद की छुरिया को महज 17 101 वोट ही मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार घासीराम मांझी को 13, 751 वोट मिल चुके हैं



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 14 , 2025, 12:09 PM