पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) की आज जारी मतगणना में दोपहर बारह बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 189 वहीं महागठबंधन (Grand Alliance) के 50 उम्मीदवार अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से सभी 243 विधानसभा के रुझान के जारी आंकड़े के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (BJP) अन्य घटक एवं विपक्षी दलों के मुकाबले सबसे अधिक 84 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के तीन उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्विंद्वियों से आगे चल रहे हैं। इस तरह राजग अभी 189 सीट पर आगे है ।
वहीं, महागठबंधन की 50 सीटों पर आगे चल रहा है । महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 35, कांग्रेस 07, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) 06 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कमयुनिस्ट पार्टी (माकपा) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 14 , 2025, 02:56 PM