बेटे को एमएलसी चुनाव में निर्दल मैदान में उतारना पड़ा भारी
आजमगढ़, 04 अप्रैल (हि.स.)। एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ एमएलसी यशवंत सिंह (Yashwant Singh) को अपने बेटे को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरना उनके लिए भारी पड़ गया। भाजपा ने एमएलसी यशवंत सिंह को छह वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी द्वारा निष्कासन की खबर मिलते ही जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां हड़कंप मच गया। इसको लेकर उनके समर्थकों में भाजपा के प्रति काफी रोष है।
आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूर्व विधायक अरूणकांत यादव (Arunkant Yadav) को चुनावी मैदान में उतारा था। बावजूद इसके भाजपा एमएलसी के पुत्र विक्रांत सिंह रिशू ने निर्दलीय नामांकन पत्र भरा और चुनावी मैदान में उतर गये। यही नहीं, उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर अपने बेटे के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया।
पिछले सप्ताह आजमगढ़-मऊ एमएलसी चुनाव के प्रभारी व किसान मोर्चा (Kisan Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने जब पार्टी कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वहन किया तो भाजपा प्रत्याशी अरूणकांत यादव ने एमएलसी यशवंत द्वारा प्रचार-प्रसार करने की भी शिकायत की और कहा था कि वह भाजपा के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रहे हैं, जिसके बाद से ही पार्टी सक्रिय हुई। इसके साथ कई रिपोर्ट पार्टी को मिली। जिसके बाद सोमवार को पार्टी ने एमएलसी यशंवत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निकाल लिया गया है।
प्रदेश महामंत्री/मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने इस आशय का पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन), क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, गोरखपुर क्षेत्र तथा जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है। इसकी पुष्टि भाजपा के जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह (Sadar Dhruv Singh) ने भी की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 04 , 2022, 05:29 AM