नगालैंड से पहली महिला सदस्य एस फान्गनॉन कोन्यक ने पारंपरिक वेशभूषा में ली शपथ
उच्च सदन में वर्ष 1990 के बाद 100 का आंकड़ा पार करने वाली पार्टी बनी भाजपा
नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (B J P) उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सोमवार को एस फान्गनॉन कोन्यक ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। वह नगालैंड से उच्च सदन में पहुंचने वाली पहली महिला सदस्य हैं। इसके साध ही पूर्वोत्तर से राज्यसभा (Rajya Sabha) पहुंचने वाली भाजपा की पहली महिला सदस्य भी हैं। कोन्यक के साथ ही पांच अन्य निर्वाचित सदस्यों ने भी उच्च सदन (Upper House) की सदस्यता की शपथ ली। इसके साथ ही वर्ष 1990 के बाद उच्च सदन में 100 का आंकड़ा पार करने वाली भाजपा पहली पार्टी बन गई है। कोन्यक नगालैंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को असम, केरल और नगालैंड के नवनिर्वाचित (newly elected) 6 सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। कोन्यक ने नगालैंड की पारंपरिक वेशभूषा में शपथ ली। उनके अलावा, शपथ ग्रहण करने वालों में असम से भाजपा की पवित्र मार्गरिटा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के रवंगवरा नारजारी, केरल से कांग्रेस की जेबी माथेर हीशम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के संदोष कुमार और मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) के एए रहीम शामिल हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 04 , 2022, 02:04 AM