महंगाई को लेकर गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Mon, Apr 04 , 2022, 01:57 AM

Source : Uni India

जयपुर, 4 अप्रैल (हि.स.)। देशभर में बढ़ती महंगाई (Dearness) को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश महंगाई की मार झेल रहा है। देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी 7 अप्रैल को जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में हिस्सा लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट (Tweet) कर कहा कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी सात अप्रैल को जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। आप सबसे अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में हिस्सा लें, जिससे केन्द्र सरकार को बढ़ती महंगाई के विरुद्ध एक कड़ा संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार को यह विश्वास हो गया है कि चाहे कितनी भी महंगाई बढ़ जाए लेकिन धार्मिक ध्रुवीकरण के कारण भाजपा चुनाव जीतती रहेगी। गहलोत ने लिखा कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होकर विरोध जताएं और मोदी सरकार की निरंकुशता पर रोक लगाएं अन्यथा इसका खामियाजा हम सबको भुगतना पड़ेगा। गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups