उपमुख्यमंत्री ने कहा एनडीए सभी सीटों पर दर्ज करेगी जीत

Mon, Apr 04 , 2022, 01:50 AM

Source : Uni India

कटिहार, 04 अप्रैल (हि.स.)। बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) की 24 सीटों के लिए सुबह से मतदान (vote) जारी है। शाम के चार बजे तक मतदाता वोटिंग कर सकते हैं। सभी प्रखंड मुख्यालयों के मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने कटिहार सदर प्रखंड के मतदान केंद्र पर मतदान किया और कहा कि एनडीए बिहार के सभी 24 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। संविधान में सबों को समानता का अधिकार दिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से इस चुनाव में भाग लेने की अपील की। बिहार विधान परिषद की मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। इस चुनाव में स्थानीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सांसद-विधायक एवं विधान पार्षद मतदान करेंगे। निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। जिले के सभी 16 प्रखंड मुख्यालय निर्वाचन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पुलिस टीम एवं मजिस्ट्रेट के अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups