मुख्यमंत्री आवास पर हर दिन सुबह नौ बजे लगा सकेंगे अपनी फरियाद
लखनऊ, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपनी दूसरी सरकार में सोमवार से एक बार फिर जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर हर दिन सुबह नौ बजे से जनता की फरियाद सुनेंगे। भारतीय जनता पार्टी की 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया था। कोविड (covid) के दौरान रुकावट आई। बाकी समय मुख्यमंत्री योगी जनता से रूबरू होते रहे। उनकी समस्याओं का निराकरण करते रहे। योगी सरकार-01 में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर भी संगठन पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों को जनसुनवाई के लिए लगाया गया था। इस बार भी जनता की समस्याओं पर मुख्यमंत्री का पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन शुरू किया है। अब यह जनता दर्शन हमेशा चलेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 04 , 2022, 11:47 AM