तेल की कीमतें बढ़ाकर मोदी सरकार लोगों को छल रही है :आप

Sun, Apr 03 , 2022, 09:45 AM

Source : Uni India

चंडीगढ़ 03 अप्रैल (वार्ता)। आम आदमी पार्टी (आप) ने पेट्रोल एवं डीजल (diesel) की कीमतों में रोजाना आधार पर हो रही वृद्धि को लेकर रविवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ऐसा कर लोगों को छल रही है।पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने यहां जारी बयान में कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद से लगातार रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं और यह लोगों के साथ धोखा ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोगों को लूटकर अपने ‘मित्र पूंजीपतियों‘ की जेबें भर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के हित व विकास की बात केवल चुनावी भाषणों में ही करते हैं। चीमा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र ने चुनावों से पहले तेल कंपनियों पर दबाव बना रखा था कि कीमतें न बढ़ाई जाएं और यह लोगों को मूर्ख बनाकर चुनाव (Election) जीतने की चाल थी क्योंकि चुनाव के बाद से भाजपा अपना ‘असली जनविरोधी‘ रूप दिखा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups