भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति: अनिल विज

Mon, Apr 06 , 2026, 10:30 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी (political party) है, जो सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मूल सिद्धांत अंत्योदय, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आर्थिक विकास हैं। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के बाद मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक पार्टी है और अन्य दलों की तरह “भीड़ का समूह” नहीं है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में अंबाला छावनी में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी गई। विज ने भाजपा के इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई थी, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आगे बढ़ाया। बाद में 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Prime Minister Indira Gandhi) ने कई नेताओं को बिना कारण जेल में डाला, जिससे जनता में रोष बढ़ा। इसके बाद हुए चुनाव में जनता पार्टी बनी और सत्ता में आई, हालांकि बाद में यह गठबंधन टूट गया।

अंबाला छावनी के शाहपुर में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना को लेकर विज ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रमाणपत्र लेने हेतु लोगों को दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। जल्द ही इस परियोजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत
Tax Evasion Case : बहराइच में करोड़ो की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, बीएनएस के तहत मामला दर्ज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups