Divya Bharti की रूमानी अदाएं, आज भी दिलों पर करती हैं राज

Sun, Apr 05 , 2026, 11:45 AM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) में दिव्या भारती (Divya Bharti) को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी रूमानी (Romantic) अदाओं से दर्शको के बीच खास पहचान बनायी। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1990 में प्रदर्शित तेलगु फिल्म बोबली राजा से की।बाॅलीवुड में दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित राजीव राय (Rajiv Rai's 1992 release) की फिल्म विश्वात्मा से की।इस पिल्म मे दिव्या भारती पर फिल्माया यह गाना..सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गयी..दर्शको के बीच आज भी लोकप्रिय है।
वर्ष 1992 में हीं दिव्या भारती की शोला और शबनम.दिल का क्या कसूर, दीवाना, बलवान,दिल आशना है जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुयी।दीवाना के लिये दिव्या भारती को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।वर्ष 1992 से वर्ष 1993 के बीच दिव्या भारती ने बॉलीवुड की 14 फिल्मों में काम किया जो आज भी न्यू कमर अभिनेत्री के लिये एक रिकार्ड है।
वर्ष 1992 में दिव्या भारती ने जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला (Filmmaker Sajid Nadiadwala) के साथ शादी कर ली, लेकिन शादी के महज एक वर्ष के बाद 05 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की बिलडिंग से गिरकर मौत हो गयी।मौत के बाद दिव्या भारती की रंग और शतंरज प्रदर्शित हुयी।रंग टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups