Cow Shelter Negligence : काशी में गौआश्रय स्थलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी!

Mon, Apr 06 , 2026, 08:49 PM

Source : Uni India

वाराणसी। वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार (Satyendra Kumar) ने सोमवार को जिले में संचालित सभी गौआश्रय स्थलों (Cow Shelters) की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि गौशालाओं में मानकों के अनुसार ही समुचित प्रबंध होने चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि आज ही एढ़े गांव स्थित एक गौशाला में मृत गोवंश को आवारा कुत्ते द्वारा नोचने का मामला सामने आया था।

जिलाधिकारी ने गौशालाओं में निराश्रित गोवंश के समुचित रखरखाव, भूसा एवं चारे की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं (healthcare) की गहन समीक्षा की। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि गौशालाओं में गोवंश को धूप से बचाव के लिए पर्याप्त छायादार शेड, ग्रीन नेट तथा जूट की बोरी से छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खाली पड़े स्थानों पर वृक्षारोपण कराने पर भी जोर दिया। साथ ही नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर तापमान को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। सभी गौशालाओं में हरे चारे की उपलब्धता के साथ-साथ स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल हर समय सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए निर्बाध जल आपूर्ति (Water Supply)बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

गोवंश के स्वास्थ्य एवं संचारी रोगों के नियंत्रण के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा पशु चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की बीमारी की सूचना मिलते ही तत्काल उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भूसे का टेंडर समय से कर लिया जाए तथा प्रत्येक गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसे का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए स्थायी रूप से भूसा बैंक एवं भूसा शेड की स्थापना की जाए, ताकि वर्ष भर गोवंश को चारे की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने गौशालाओं की नियमित साफ-सफाई, पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान तथा निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी बल दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देशित किया कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को काजी हाउस में बंद किया जाए। सभी पशुओं की जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। साथ ही गौशालाओं से संबंधित सभी भुगतान समय पर सुनिश्चित किए जाएं और इसके लिए फंड रिक्वेस्ट भी समय से भेजी जाए।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत
Tax Evasion Case : बहराइच में करोड़ो की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, बीएनएस के तहत मामला दर्ज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups