National and International News : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा स्थापना दिवस पर सोमवार सुबह जयपुर में यहां भाजपा मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं अन्य मंत्री, सांसद मंजू शर्मा तथा पार्टी विधायक एवं पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने जवाहर सर्किल स्थित बालाजी टावर अपने निवास पर भी भाजपा का झंडारोहण किया। इस मौके पर श्री राठौड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी एवं अन्य लोग मौजूद थे।
हमलों में खाड़ी देशों की संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी नहीं है: ईरान
काहिरा: मिस्र में ईरानी के राजनयिक मिशन के प्रमुख मोजतबा फेरदोसीपुर ने कहा है कि ईरान के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि खाड़ी के देश इस्लामिक गणराज्य के क्षेत्र पर हुए हमलों में शामिल हैं। फेरदोसीपुर से जब पूछा गया कि क्या खाड़ी के देश ईरानी क्षेत्र पर हमलों में हिस्सा ले रहे है, तो उन्होंने कहा, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में हमले शुरू किए थे। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।
उप्र में आरओ और एआरओ परीक्षा का परिणाम घोषित,419 सफल
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 का परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें 338 समीक्षा अधिकारी तथा 81 सहायक समीक्षा अधिकारी शामिल हैं। परिणाम के अनुसार अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे तथा लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा दो एवं तीन फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें 5930 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। सभी रिक्त पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत
तेहरान : अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के बहरेस्तान में किये गये हमले में 13 लोगों की मौत हो गयी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी और इजरायली सेना ने बहरेस्तान क्षेत्र के क़लेह मीर शहर में दो रिहायशी इमारतों पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी। गौरतलब है कि यह क्षेत्र तेहरान प्रांत का एक घनी आबादी वाला इलाका है। बहरेस्तान के गवर्नर ने बताया कि मलबे को हटाने और मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 06 , 2026, 10:47 AM