रायबरेली में तेज आंधी-तूफान में दो की मौत, फसलों को भारी नुकसान

Sun, Apr 05 , 2026, 04:11 PM

Source : Uni India

रायबरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) के सदर तहसील इलाके में शनिवार देर शाम आंधी-तूफान और बारिश (Storms and Rain) के दौरान हुए अलग-अलग हादसों (Accidents) में दो लोगों की मौत (Two Dead) हो गई, जबकि फसलें भी बड़े पैमाने पर नष्ट हो गईं।
आपदा विभाग के सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब आठ - नौ बजे तेज रफ्तार आंधी तूफान और बारिश से अलग अलग हादसों में दो लोगो की मृत्यु हो गयी जबकि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया गया कि तहसील सदर के ग्राम पूरे बिरवाल निवासी 50 वर्षीय सदलाल पासी पुत्र छब्बा की बिजली का पोल गिरने से मौत हो गई। तेज आंधी के दौरान पोल गिरकर उनके ऊपर आ गिरा, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। दूसरी घटना में किशुनपुर जोहवाशर्की निवासी 45 वर्षीय नैपाल पुत्र रामेश्वर की नीम का पेड़ गिरने से मौत हो गई। वह अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे बंधे जानवरों को खोलने गया था, तभी अचानक तेज हवा के चलते नीम का पेड़ गिर पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गया।
दोनों घटनाएं तहसील सदर क्षेत्र की हैं। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके का दौरा कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से क्षेत्र में किसानों की फसलें भी भारी मात्रा में बर्बाद हो गई हैं। राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups